Edited By Ajay kumar,Updated: 11 May, 2019 01:31 PM
छठे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रस्तावित चुनावी सभाओं को निरस्त कर दिया गया है।
लखनऊ: छठे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रस्तावित चुनावी सभाओं को निरस्त कर दिया गया है। आजमगढ़ में पार्टी के अध्यक्ष हवलदार सिंह यादव ने बयान जारी कर कहा कि यादव की शुक्रवार को निर्धारित चुनावी सभाएं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के षडयंत्र का शिकार हुई है। चुनावी सभाएं रद्द होने के बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ वासियों से भावुक अपील की है।