अजय कुमार लल्लू ने संभाली यूपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Edited By Deepika Rajput,Updated: 11 Oct, 2019 02:31 PM

ajay kumar lallu took charge

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान यूपी कांग्रेस के शीर्ष नेता पीएल पुनिया, निर्मल खत्री, प्रमोद तिवारी व आराधना मिश्रा मौजूद रहे।

लखनऊः कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान यूपी कांग्रेस के शीर्ष नेता पीएल पुनिया, निर्मल खत्री, प्रमोद तिवारी व आराधना मिश्रा मौजूद रहे।
PunjabKesari
इससे पहले लखनऊ में अजय कुमार लल्लू का भव्य स्वागत किया गया। पूरे रास्ते बैनर और पोस्टर से पटे हुए थे। पॉलिटेक्निक चौराहे से लल्लू रोडशो करते हुए हजरतगंज पहुंचे और वहां गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर मॉल एवेन्यू स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। हालांकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इस कार्यक्रम से दूरी बना ली।
PunjabKesari
बता दें कि, अजय लल्लू कुशीनगर के सेवरही गांव के रहने वाले हैं और तमकुहीराज विधानसभा सीट से कांग्रेस के दूसरी बार के विधायक हैं। वे पिछड़ी जाति के वैश्य समाज से आते हैं। लल्लू अव्वल दर्जे के आंदोलनकारी हैं। जन समस्याओं को लेकर आए दिन धरना-प्रदर्शन करते रहते हैं। इसके चलते वे धरना कुमार के नाम भी विख्यात हैं। लल्लू को चुनने के पीछे बीजेपी और सपा के वोट बैंक को काटने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!