'संस्कृति के रंग ताज के संग’ थीम संग हुआ आगरा महोत्सव का आगाज

Edited By Ajay kumar,Updated: 19 Feb, 2020 11:09 AM

सबसे उत्सुकता से प्रतीक्षित त्यौहारों में से एक है ''आगरा महोत्सव।'' 10 दिन लंबा चलने वाला कार्निवल वास्तव में एक जीवंत मंच है। मंगलवार को ताज...

आगराः सबसे उत्सुकता से प्रतीक्षित त्यौहारों में से एक है 'आगरा महोत्सव।' 10 दिन लंबा चलने वाला कार्निवल वास्तव में एक जीवंत मंच है। मंगलवार को ताज महोत्सव का आगाज हो गया है। इस बार आगरा महोत्सव का थीम है 'संस्कृति के रंग ताज के संग। महोत्सव का उद्घाटन सियाराम की धुन के साथ हुआ।

मंडलायुक्त अनिल कुमार ने बताया कि शिल्पग्राम, सदर बाजार और सूरसदन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। ताज महोत्सव के लिए शहरवासियों से मिली कई थीम में से मेधा शर्मा की ‘संस्कृति के रंग ताज के संग’ को चुना गया। इस थीम पर एक गीत की रचना भी की गई है जिसे साहित्यकार डॉ. अमी आधार निडर ने लिखा है और संगीत संयोजन संगीतकार पंडित केशव तलेगांवकर ने किया है। उद्घाटन के मौके पर यह थीम प्रस्तुत की गई।
PunjabKesari
1992 में शुरु हुए ताज महोत्सव का यह 29 वां संस्करण है, जिस पर 2.75 करोड़ रुपये व्यय का अनुमान है। इनमें से 20 लाख राज्य पर्यटन, 10 लाख केंद्रीय पर्यटन विभाग से मिले हैं। इसके अलावा बैंक और संस्थाओं का सहयोग है। कार्यक्रम में भारत के समृद्ध कला, शिल्प, संस्कृतियां, व्यंजन, नृत्य और संगीत की छटा रहती है। यूपी पर्यटन द्वारा अविश्वसनीय भारत ताज महोत्सव का आयोजन करता है और यह भारतीय पर्यटन को बढ़ाने का एक स्रोत है।
PunjabKesari
नृत्य की विभिन्न विधाओं संग रहेगी ब्रज के लोकगीतों की धूम
ताज महोत्सव में ब्रज के लोकगीतों और बांसुरी वादन की धूम रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारतीय संगीत एवं नृत्य की विभिन्न विधाओं का समावेश किया गया है। इसमें कथक, भरतनाट्यम, भोजपुरी गायन, अवधी गायन, कव्वाली, तबला वादन, पखावज वादन, सितार वादन शामिल हैं।
PunjabKesari
इस बार शिव व राम पर आधारित होगी 'नृत्य नाटिका'
यह पहला मौका है जब ताज महोत्सव में भगवान शिव पर आधारित गंगा अवतरण नृत्य नाटिका होगी। इसका आयोजन शिव रात्रि पर 21 फरवरी को होगा। भगवान राम पर आधारित नृत्य नाटिका भी रखी गई है। विशेष है कि केंद्र सरकार की ओर से एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत अरुणाचल प्रदेश के लोक संस्कृति एवं व्यंजन के प्रदर्शन के लिए विशेष दल भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!