आगरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Apr, 2018 10:41 AM

agra arrests between police and gangsters 25 thousand prize money

उत्तर प्रदेश में आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि न्यू आगरा इलाके में शनिवार रात करीब सवा 9 बजे पोहिया घाट रोड़ पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश को...

आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि न्यू आगरा इलाके में शनिवार रात करीब सवा 9 बजे पोहिया घाट रोड़ पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश को रोक लिया। पकड़े जाने के डर से बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी जिसमें कांस्टेबल पंकज घायल हो गया। इस बीच पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए भाग रहे बदमाश पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश फिरोजाबाद जिले के नगला सिद्धी निवासी रिंकू यादव है। उसके पास से हथियार और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ 6 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम है। घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!