आगरा में दर्दनाक हादसा: सिलेंडर फटने से गिरा 2 मंजिला मकान, 5 की मौत, 8 घायल

Edited By Deepika Rajput,Updated: 24 Jul, 2018 10:26 AM

ताजनगरी आगरा में  मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक घर में सिलेंडर के फटने से दो मंजिला मकान गिर गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अागराः ताजनगरी आगरा में  मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक घर में सिलेंडर के फटने से दो मंजिला मकान गिर गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

डांडकी गांव के हिम्मत सिंह के रसोईघर में खाना बन रहा था। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते सिलेंडर ने आग पकड़ ली। हल्ला सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सिलेंडर में लगी आग को बुझाने की कोशिश की।
PunjabKesari
इसी दौरान सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे मकान का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया। सिलेंडर फटने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 8 गंभीर रूप से झुलस गए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!