सिद्धार्थनाथ सिंह की चुनौती मंजूर, आ रहे मनीष सिसोदिया: AAP

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 Dec, 2020 11:33 AM

aap says siddharth nath singh s challenge approved

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रयागराज प्रभारी विवेक सिंह ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के सरकारी स्कूल के मुद्दे पर बहस की चुनौती को स्वीकार कर 22 दिसंबर को लखनऊ आ रहे है। सिंह ने गुरूवार को...

प्रयागराज: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रयागराज प्रभारी विवेक सिंह ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के सरकारी स्कूल के मुद्दे पर बहस की चुनौती को स्वीकार कर 22 दिसंबर को लखनऊ आ रहे है। सिंह ने गुरूवार को संवाददाताओं से कहा कि सिसोदिया ने शिक्षा और स्वास्थ के मुद्दे पर प्रदेश के किसी भी मंत्री से कहीं भी खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसी बिजली, पानी, स्वास्थ और स्कूल जैसी सहूलियतों पर उत्तर प्रदेश की जनता का भी हक है।

उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में भी बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार आदि मुद्दों पर बात होगी। आम आदमी पार्टी जिसके दिल्ली विकास मॉडल को दुनिया ने सराहा है, हम वही मॉडल उत्तर प्रदेश में भी लागू करेंगे। उन्होंने कहा की खुशी हो रही है ये देख कर की सिर्फ हमारी चुनावी रण में उतरने के ऐलान से ही आदित्यनाथ सरकार के मंत्री स्कूल और हॉस्पिटल जैसे मुद्दों पर बात करने लगे है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने चुनौती स्वीकार कर ली है। हम सिद्धार्थ नाथ सिंह जी से अनुरोध करते है की अपनी सुविधानुसार बहस का समय और स्थान निर्धारित कर बता दें। अब उनको इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा था कि दिल्ली का शिक्षा माडल एक छलावा है, दिल्ली से बेहतर उत्तर प्रदेश का शिक्षा माडल है। प्रदेश और देश को पता चलना ही चाहिए की किसका शिक्षा और स्वास्थ का मॉडल बेहतर है और किसके दावे खोखले है।

अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक जितनी भी पाटिर्यां आई उन्होंने सिर्फ जाति-धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ा है। अब ये तस्वीर आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने के बाद बदलेगी। उन्होने कहा कि पार्टी की आगामी सभी विधानसभा और पंचायती चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा के साथ ही इसकी तैयारियों में जुट गयी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!