यात्रियों से भरी बस पलटी, एक बच्चे की मौत, 55 लोग घायल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Nov, 2018 03:09 PM

a bus catches a bus a child dies injures 55 people

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां एक यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में एक 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि 55 लोग घायल हो गए। जिन्हें तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया...

इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां एक यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में एक 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि 55 लोग घायल हो गए। जिन्हें तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया।

हादसा सैफई थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। यहां दिल्ली से बिहार के मधुबनी जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 6 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि 55 लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सभी का इलाज चल रहा है।

वहीं सूचना मिलने पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की राहत टीम घटनास्थल पहुंच गई। थोड़ी देर में चौबिया थाने की पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई। सभी घायलों को सैफई मिनी पीजीआई में इलाज चल रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!