कैराना उपचुनाव से पहले रालोद को बड़ा झटका, साहब सिंह ने थामा BJP का दामन

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 May, 2018 03:32 PM

a big blow to ralod before the karaana bypoll sahab singh hits back at bjp

उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा उपचुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रवक्ता और तत्कालीन अखिलेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रह चुके चौधरी साहब सिंह ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का दामन थाम लिया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा उपचुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रवक्ता और तत्कालीन अखिलेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रह चुके चौधरी साहब सिंह ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का दामन थाम लिया।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में चौधरी साहब सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सिंह के अलावा संभल में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता चरण सिंह भारती जाटव और मुरादाबाद के रजनीकान्त जाटव ने भी पार्टी की सदस्यता ली। कैराना लोकसभा उपचुनाव से पहले चौधरी साहब सिंह का रालोद छोड़ना पार्टी के लिए बडा झटका माना जा रहा है। कैराना से रालोद की तबस्सुम हसन उपचुनाव के मैदान में हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!