बाल संरक्षण गृह में 7 लड़कियां पाई गई गर्भवती, प्रियंका के निशाना साधने पर योगी ने लिया संज्ञान

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 22 Jun, 2020 11:07 AM

7 girls found pregnant in child protection home priyanka gandhi

कानपुर जिले में योगी सरकार द्वारा संचालित बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 लड़कियों में से 7 गर्भवती पाई गई हैं। इस मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को यूपी सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रियंका ने कहा कि ऐसी घटना का सामने आना दिखाता...

लखनऊ/ नई दिल्लीः कानपुर जिले में योगी सरकार द्वारा संचालित बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 लड़कियों में से 7 गर्भवती पाई गई हैं। इस मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को यूपी सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रियंका ने कहा कि ऐसी घटना का सामने आना दिखाता है कि इस तरह के संस्थानों में जांच के नाम पर सब कुछ दबा दिया जाता है। इस पर महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर का कहना है कि सीएम योगी ने इस मामले का संज्ञान में लिया है। मुख्यमंत्री ने कानपुर जिलाधिकारी से बात इस पर बात भी की है।

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर उठाए सवाल
प्रियंका गांधी द्वारा एक फेसबुक पोस्ट में टैग की गई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह में कोरोना वायरस की जांच के दौरान पाया गया कि वहां रह रही दो लड़कियां गर्भवती थीं और उनमें से एक एचआईवी पॉजिटिव थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह में 57 बच्चियों की कोरोना वायरस के लिए जांच होने के बाद एक हैरान करने वाला तथ्य सामने आया है कि दो लड़कियां गर्भवती निकलीं और एक एड्स पॉजिटिव निकली। 

मुजफ्फरपुर (बिहार) के बालिका गृह का पूरा किस्सा देश के सामने
उन्होंने कहा, ‘‘मुजफ्फरपुर (बिहार) के बालिका गृह का पूरा किस्सा देश के सामने है। उत्तर प्रदेश के देवरिया से भी ऐसा मामला सामने आ चुका है।'' कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसे में फिर से इस तरह की घटना सामने आना दिखाता है कि जांच के नाम पर सब कुछ दबा दिया जाता है, लेकिन सरकारी बाल संरक्षण गृहों में बहुत ही अमानवीय घटनाएं घट रही हैं।

जिलाधिकारी ने की लड़कियों के गर्भवती होने की पुष्टि 
जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए रविवार को बताया कि गर्भवती पाई गईं पांच लड़कियां कोविड-19 से संक्रमित भी पाई गई हैं। इन लड़कियों को आगरा, एटा, कन्नौज, फिरोजाबाद और कानपुर की बाल कल्याण समितियों द्वारा कानपुर रेफर किया गया था। उन्होंने बताया कि गर्भवती दो अन्य लड़कियां कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाई गई हैं। ये सभी लड़कियां जब कानपुर के बालिका संरक्षण गृह में लाई गई थीं उस समय भी गर्भवती थीं। तिवारी ने बताया कि संक्रमित पाई गई दो लड़कियों का इलाज लाला लाजपत राय अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि बाकी तीन का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

लड़कियां शेल्टर होम आने से पहले ही प्रेग्नेंट थीं- एसएपी दिनेश कुमार पी. 
वहीं कानपुर के एसएपी दिनेश कुमार पी. ने मामले पर कहा कि लड़कियां शेल्टर होम आने से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज है। जिन दो लड़कियों को पहले गर्भवती होने की बात हो रही थी, उनमें से एक लड़की कन्नौज व दूसरी आगरा से आई थी। बेवजह मामले को गलत मोड़ दिया जा रहा है।

सील किया गया बालिका गृह 
स्वरूप नगर स्थित राजकीय बालिका गृह को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। बालिका गृह के स्टॉफ को क्‍वारंटीन कराया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार के मुताबिक राजकीय बालिका गृह को सील कर दिया गया है। सभी दस्तावेज बालिका गृह में हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!