बुलंदशहर मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 30 Jun, 2019 05:43 PM

50 thousand prized arson arrested in bulandshahr encounter

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में डकैती की घटनाओं में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश विनोद बावरिया घायल हो गया,जिसे गिरफ्तार कर लिया...

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में डकैती की घटनाओं में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश विनोद बावरिया घायल हो गया,जिसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक एन कोलांचि ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे डिबाई क्षेत्र में पंचमुखी चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया। बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। इस पर जवाबी कारर्वाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई,जिसमें इनामी बदमाश विनोद बाबरिया घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

उन्होंने बताया कि बदमाश के कब्जे से एक तमंचा,कारतूस बरामद किए गये। उन्होंने बताया कि इस बदमाश के खिलाफ लूट, डकैती, हत्या आदि के कई मामले दर्ज हैं। यह बदमाश 2014 में डिबाई इलाके में पड़ी डकैती की घटना में वांछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!