मिर्जापुर: विदेशी पर्यटकों पर हमले के मामले में 4 और गिरफ्तार, अब तक 8 अरेस्ट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Dec, 2017 12:43 PM

4 more arrests in attacks on foreign tourists 8 arrests so far

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में फ्रांस के पर्यटकों के समूह और एक भारतीय महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। 2 समूहों के बीच झगड़े में बीच-बचाव करने वाले एक फ्रांसीसी नागरिक को चोट भी आई है।

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में फ्रांस के पर्यटकों के समूह और एक भारतीय महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। 2 समूहों के बीच झगड़े में बीच-बचाव करने वाले एक फ्रांसीसी नागरिक को चोट भी आई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार अहरौरा पुलिस स्टेशन प्रभारी प्रवीन सिंह का कहना है कि किसी विदेशी नागरिक पर कोई हमला नहीं हुआ है। इस बीच उप्र पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फ्रांस के नागरिक पर कोई हमला नहीं हुआ है लेकिन भारतीयों के 2 समूहों के झगड़े में बीच बचाव करने वाले एक फ्रांसीसी नागरिक को चोटें जरूर आई हैं। उसके हाथ में चोट आई है।उन्होंने बताया कि वाराणसी की एक महिला के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की और पिटाई भी की।
PunjabKesari
प्रवक्ता ने कहा कि बाद में महिला ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद 8 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को महिला ने पुलिस में दर्ज की गई शिकायत में कहा कि करीब एक दर्जन लोगों ने उसके साथ छेड़खानी की और उसकी पिटाई भी की। महिला ने अपने रिश्तेदारों के साथ भी मार-पीट किए जाने की शिकायत की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!