कानपुरः संरक्षण गृहों में 33 महिलाएं-लड़कियां पाई गईं कोरोना पॉजिटिव

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 Jun, 2020 10:05 AM

33 women girls found in conservation homes corona positive

कानपुर जिले के दो महिला आश्रय स्थलों में कुल 33 महिलाएं और लड़कियां कोविड-19 से पीड़ित पाई गई हैं। जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्वरूप नगर स्थित महिला संरक्षण गृह में 18 महिलाएं तथा बालि...

कानपुरः कानपुर जिले के दो महिला आश्रय स्थलों में कुल 33 महिलाएं और लड़कियां कोविड-19 से पीड़ित पाई गई हैं। जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्वरूप नगर स्थित महिला संरक्षण गृह में 18 महिलाएं तथा बालिका आश्रय स्थल में 15 लड़कियां कोविड-19 से पीड़ित पाई गई हैं। इन सभी की रिपोर्ट गत मंगलवार को आई थी।

जिलाधिकारी ने बताया कि संक्रमित सभी महिलाओं और लड़कियों को विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इन संरक्षण गृहों में रहने वाली बाकी महिलाओं तथा बालिकाओं को उनके आश्रय स्थलों में पृथक कर दिया गया है। उनके नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में रहने वाले तीन लोग भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। शहर में तैनात एक पुलिस क्षेत्राधिकारी को बुखार और गले में खराश महसूस होने के बाद उनका नमूना भी जांच के लिए भेजा गया है। बुधवार देर रात उन्हें लाला लाजपत राय हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। कानपुर में इस वक्त कोविड-19 के कुल 332 उपचाराधीन मामले हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!