आगरा हादसे में 29 लोगों की दर्दनाक मौत, देखिए मृतकों की तस्वीरें

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Jul, 2019 01:36 PM

29 deadly deaths in agra accident see pictures of dead

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यात्रियों से भरी एक बस सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे से फिसलकर नीचे नाले में गिर गई, जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ बस में करीब 50 लोग...

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यात्रियों से भरी एक बस सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे से फिसलकर नीचे नाले में गिर गई, जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ बस में करीब 50 लोग सवार थे। सभी मृतकों की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल जाएगा।
PunjabKesari
सभी शवों के क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। मृतकों में 27 पुुरुष, एक महिला और बालक शामिल है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। वहीं घायलों और मृतकों के परिजनों को जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया है।

PunjabKesari
बस पुल की रैलिंग तोड़कर करीब 15 फिट नाले में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव एवं राहत का काम शुरु कर दिया गया था।
PunjabKesari
इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर शोक जताया है और इसकी जांच एक समिति से कराने के आदेश दिए हैं।
PunjabKesari
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि राज्य भाजपा के महासचिव पंकज सिंह घटनास्थल पर गए हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को घटनास्थल पर भेजा है।''



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!