2 सगे भाईयों की चाकू से गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश की जताई जा रही आशंका

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Jul, 2018 04:56 PM

उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मऊ जिले का है। जहां अज्ञात बदमाशों ने 2 सगे भाईयों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस वारदात की...

मऊः उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मऊ जिले का है। जहां अज्ञात बदमाशों ने 2 सगे भाईयों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

जानिए पूरा मामला 
मामला मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद मुहल्ले का है। यहां के रहने वाले मछली व्यवसायी 2 सगे भाई मगरू सोनकर और भोभल सोनकर की अज्ञात बदमाशों ने चाकूओं से गोदकर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों के हमले से घायल मगरू सोनकर की घटना स्थल पर भी मौत हो गई और भोभल सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

परिजनों ने लगाया सड़क पर जाम 
वहीं घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की है।

दो भाईयों की हत्या 
दोनों भाइयों की हत्या के मामले में परिजनों का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। जिस दिन घटना हुई उस दिन मोटरसाइकिल से 2 लोग आए हुए थे घर से बुलाकर ले गए थे। किसी को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। घटना के बाद पता चला कि दोनों भाइयों की हत्या हो गई है।

पुलिस ने पुरानी रंजिश की जताई आशंका 
इस मामले में मोहम्मदाबाद गोहाना एसडीएम सुरेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि दो भाइयों की हत्या हुई है। उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते हत्या होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!