बस्ती में सरयू नदी की बाढ़ से 50 गांवों के 12 हजार से अधिक लोग प्रभावित

Edited By Deepika Rajput,Updated: 30 Aug, 2018 05:28 PM

12 thousand people affected by 50 floods affected the sarayu river

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी की बाढ़ और कटान से 50 गांवों के 12 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। नदी के तेज कटान से तटवर्ती बांधों को खतरा पैदा हो गया है।

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी की बाढ़ और कटान से 50 गांवों के 12 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। नदी के तेज कटान से तटवर्ती बांधों को खतरा पैदा हो गया है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सरयू नदी खतरे के बिंदु 92.730 के बदले 93.190 मीटर पर बह रही है। नदी खतरे के बिंदु से 46 सेमी ऊपर बह रही है। नदी का रूख स्थिर है। नदी की तेज कटान से कटरिया चांदपुर बांध का ठोकर नम्बर 3 तथा नोज नदी की धारा में विलीन हो गया है। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर पारा गांव के समीप तेजी से कटान हो रहा है। किशनपुर-मोजपुर बांध पर नदी का दबाव तेज हो गया है। नदी अयोध्या से सीधे चलकर विक्रमजोत-लोलपुर तटबंध से सीधे टकरा रही है, इससे ठोकर नम्बर 2 तथा ठोकर नम्बर 3 पर कटान हो रहा है। 

उन्होंने बताया कि बाढ़ के पानी से सुबिका बाबू, भुअरिया, टेड़वा, सतहा समेत कई गांव चारों तरफ से घिरे हुए हैं। बाढ़ से 8784.592 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित है। इसमें 6496.981 हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल सम्मिलित है। बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ जिला प्रशासन द्वारा 45 नाव लगाई गई है। इसके अलावा 200 बाढ़ प्रभावितों को राहत शिविर में रखा गया है। यहां भोजन, विश्राम तथा चिकित्सा की व्यवस्था की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!