Edited By Purnima Singh,Updated: 22 Feb, 2025 12:03 PM

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक घर में 10 सांप मिलने से लोगों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी तत्काल रूप से वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर सभी सापों को रेस्क्यू किया।...
रामपुर : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक घर में 10 सांप मिलने से लोगों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी तत्काल रूप से वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर सभी सापों को रेस्क्यू किया। जांच के बाद जानकारी सामने आई कि इन दस में से 2 बेहद खतरनाक कोबरा और बाकी 8 धामिन हैं। वन विभाग ने सभी सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
एक घर में 10 सांप मिलने से हड़कंप
पूरा मामला रामपुर के मड़ियाल कल्लू गांव का है। घटना को लेकर डीएफओ प्रणव जैन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां कुछ सांप पाए गए हैं। हमारे स्टाफ से सजन बहादुर सिंह यहां पहुंचे। जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि मड़ियाल कल्लू गांव के एक घर में 10 सांप हैं। इनमें से दो सस्पेक्टिकल कोबरा बेहद जहरीले होते हैं। वहीं बाकी आठ रैटस्नेक नॉन-वेनॉमस हैं। उन्होंने आगे बताया कि भारत में आमतौर पर चार मुख्य प्रकार के वेनॉमस सांप पाए जाते हैं। इस लिस्ट में कोबरा सबसे ऊपर है। इसलिए सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक होता है।
वन विभाग ने किया रेस्क्यू
वन विभाग की टीम ने सभी सापों का रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ दिया। इतना ही नहीं वन विभाग की टीम की ओर से स्थानीय लोगों को सावधान रहने की चेतावनी भी दी गई। उन्हें बताया गया कि ऐसे खतरनाक क्षेत्र में बिना उचित जानकारी के प्रवेश न करें।