10 एग्जिट पोल का दावा- यूपी में आएंगे तो योगी ही: BJP को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान... 10 मार्च का इंतजार

Edited By Mamta Yadav,Updated: 08 Mar, 2022 10:51 AM

10 big exit polls claim  yogi will come in up only

यूपी विधानसभा चुनाव का दंगल सोमवार को खत्म हो चुका है। अब 10 मार्च को अंतिम फैसले का इंतजार है। हालांकि, उससे पहले आए एग्जिट पोल में योगी आदित्यनाथ सरकार की वापसी का अनुमान है। कई ‘एग्जिट पोल'' में उत्तर प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने का...

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव का दंगल सोमवार को खत्म हो चुका है। अब 10 मार्च को अंतिम फैसले का इंतजार है। हालांकि, उससे पहले आए एग्जिट पोल में योगी आदित्यनाथ सरकार की वापसी का अनुमान है। कई ‘एग्जिट पोल' में उत्तर प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है।

सीएनएन न्यूज 18, टाइम्स नाउ, रिपब्लिक टीवी और न्यूज एक्स चैनलों के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 326 व 211 के बीच सीट और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 160 व 71 के बीच सीट मिलने का अनुमान है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने उत्तर प्रदेश में भाजपा और उसके सहयोगियों के लिए 288-326 सीट और सपा गठबंधन के लिए 71-101 सीट का अनुमान जताया, न्यूज 24-टुडे के चाणक्य ने राजग के लिए 294 सीट और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए 105 सीट की संभावना जताई।

न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन को 43 फीसदी और सपा और उसके सहयोगियों को 35 फीसदी मत प्रतिशत मिलने का अनुमान जताया है। सीएनएन न्यूज 18-मैट्रिज के एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सहयोगियों के लिए 262-277 सीट और उत्तर प्रदेश में सपा और सहयोगियों के लिए 119-134 सीटें मिलने का अनुमान जताया। टाइम्स नाउ-वीटो ने उनके लिए क्रमशः 225 और 151 सीटें मिलने की संभावना जताई। हालांकि, एग्जिट पोल कभी-कभी गलत भी साबित हो जाते हैं। ऐसे में 10 मार्च को मतगणना होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!