Ghaziabad News: पूर्व सेनाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीके सिंह को लेकर बनाया अपमानजनक वीडियो किया पोस्ट, Youtuber पहुंचा जेल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Oct, 2024 07:34 AM

youtuber arrested posting derogatory content against former army chief vk singh

Ghaziabad News: पूर्व सेना प्रमुख एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री वी के सिंह के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में यूट्यूब आधारित समाचार पोर्टल के मालिक को यहां गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी...

Ghaziabad News: पूर्व सेना प्रमुख एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री वी के सिंह के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में यूट्यूब आधारित समाचार पोर्टल के मालिक को यहां गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद के पूर्व लोकसभा सदस्य सिंह द्वारा रविवार शाम शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद कविनगर थाने के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार किया।

पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह के खिलाफ अपमाजनजनक सामग्री पोस्ट करने पर यूट्यूबर गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि मामले में समाचार पोर्टल के प्रधान संपादक रण सिंह और शहर के लोहा व्यापारी आनंद प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर सिंह के बारे में झूठा दावा किया था। यूट्यूब चैनल ने कथित तौर पर अपुष्ट दावे किए थे। उसने कहा था कि सिंह अपने आवास का किराया देने में विफल रहे। अपनी शिकायत में सिंह ने पोस्ट को ‘निराधार' बताया तथा कहा कि इसमें तथ्यों का अभाव है। पुलिस उपायुक्त (नगर) राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!