बेगूसराय से CPI के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे JNU छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार

Edited By prachi,Updated: 24 Mar, 2019 02:28 PM

kanhaiya kumar will contest lok sabha elections from begusarai

बिहार के बेगूसराय जिले से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार सीपीआई के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। सीपीआई के सुरवरम सुधाकर रेड्डी ने यह जानकारी दी है। कन्हैया कुमार को बिहार महागंठबंधन ने बेगूसराय सीट पर...

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार सीपीआई के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। सीपीआई के सुरवरम सुधाकर रेड्डी ने यह जानकारी दी है।
PunjabKesari
कन्हैया कुमार को बिहार महागंठबंधन ने बेगूसराय सीट पर समर्थन नहीं दिया लेकिन सीपीआई ने बेगूसराय से कन्हैया के चुनाव लड़ने पर सहमति जता दी है। अब कन्हैया बेगूसराय से सीपीआई की टिकट पर मैदान में उतरेंगे। जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का मुकाबला भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से होगा। इसके अतिरिक्त कन्हैया कुमार का मुकाबला बिहार महागठबंधन के प्रत्याशी के साथ भी होगा।
PunjabKesari
गौरतलब है कि कन्हैया कुमार 2015 में जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे। फरवरी 2016 में एक छात्र रैली में राष्‍ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। उन्हे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!