mahakumb

हत्या की साजिश: पुलिस ने 5 बदमाशों का पकड़ा गिरोह, पत्नी पर फायरिंग के लिए पति ने दिए थे 5 लाख रुपए

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Feb, 2025 07:43 AM

he paid rs 5 lakh to three shooters to fire on his wife

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक महिला और उसकी बेटी पर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में शुक्रवार को 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गोलीबारी में 2 आरोपी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार...

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक महिला और उसकी बेटी पर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में शुक्रवार को 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गोलीबारी में 2 आरोपी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में महिला का पति भी शामिल है।

जानिए, क्या था पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि यह घटना 9 फरवरी को दाहा इलाके में उस समय हुई जब गौरव, उसकी पत्नी नीतू और उनकी बेटी आदिरा अपनी कार में मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दाहा बरनावा चौराहे पर दो मोटरसाइकिल सवारों की उनकी गाड़ी से टक्कर हो गई, जिसके बाद मोटरसाइकिल सवारों में से एक ने नीतू और अदीरा पर गोली चला दी, जिससे वे घायल हो गईं। एसपी ने बताया कि गौरव की शिकायत के आधार पर दोघट थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

3 शूटरों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि पुलिस ने शुक्रवार को जब बरनावा रोड पर संदिग्धों को रोका तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि जवाबी गोलीबारी में देवेंद्र और सोनू घायल हो गए, जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 2 पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 5 लोगों - देवेंद्र, सोनू, कैलाश सिंह (जादूगर), पंकज और गौरव को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान गौरव ने अपनी पत्नी के साथ अक्सर होने वाले घरेलू विवादों का हवाला देते हुए हमले की साजिश रचने की बात कबूल की। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!