Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 Jan, 2021 12:48 PM
उत्तर प्रदेश से आई एक बड़ी खबर ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। यूपी पुलिस की इमरजेंसी सेवा डायल 112 के व्हाट्सएप मैसेज आया है कि सीएम को 24 घंटे के अंदर जान से...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश से आई एक बड़ी खबर ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। यूपी पुलिस की इमरजेंसी सेवा डायल 112 के व्हाट्सएप मैसेज आया है कि सीएम को 24 घंटे के अंदर जान से मारेंगे, खोज सकते हो तो खोज लो. एके 47 से 24 घंटे के अंदर मार दूंगा। इसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 112 में तैनात ऑपरेंशंस कमांडर सहेंद्र यादव ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम 8 बजे के करीब यूपी 112 के व्हाट्सएप पर 8874028434 नंबर से एक मैसेज आया। इसमें सीएम को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसमें लिखा था कि सीएम को 24 घंटे के अंदर जान से मारेंगे, खोज सकते हो तो खोज लो। एके 47 से 24 घंटे के अंदर मार दूंगा। इसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
इस बारे में डीसीपी (साउथ) रवि कुमार के अनुसार, अब तक की छानबीन में पता चला है कि धमकी देने वाला किसी दूसरे शहर का है। मैसेज भेजे जाने वाले मोबाइल नंबर के बारे में भी पूरी जानकारी मिल गई है।