Baghpat News: सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन की ऐसी डिमांड,  दूल्हे की हो गई हालत खराब.... जानिए पूरा मामला

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Oct, 2024 12:41 PM

baghpat news the groom s condition worsened after hearing the bride s demand

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक दुल्हन की खतरनाक साजिश का खुलासा हुआ है। शादी की पहली ही रात, उसने अपने पति से 5 लाख रुपए नकद और संपत्ति के कागजात अपने नाम करने...

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक दुल्हन की खतरनाक साजिश का खुलासा हुआ है। शादी की पहली ही रात, उसने अपने पति से 5 लाख रुपए नकद और संपत्ति के कागजात अपने नाम करने की मांग की। जब परिवार ने दुल्हन से बात की और उसका भरोसा जीत लिया, तब उसने स्वीकार किया कि यह उसकी तीसरी शादी है। पहले भी वह अपने परिवार के साथ मिलकर ऐसे ही दो घरों को ठग चुकी है।

लुटेरी दुल्हन का अपराध कबूल करने वाला वीडियो रिकॉर्ड
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने दुल्हन का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें वह अपने अपराधों को कबूल रही थी। वीडियो के आधार पर परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि यह लुटेरी दुल्हन दिल्ली की रहने वाली है और उसकी शादी नवरात्रि के दौरान बागपत के सिसाना गांव के युवक से हुई थी।

तीसरी शादी और ठगी की साजिश
बता दें कि लाइव वीडियो में दुल्हन ने कबूल किया कि यह उसकी तीसरी शादी है। उसकी योजना शादी के बाद अपने ससुराल वालों को सामूहिक दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूलने की थी। वह करवाचौथ के दिन अपने मायके जाती और ससुराल वालों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर तहरीर देती। इसके बाद वह उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने का प्लान बना चुकी थी।

परिवार की सतर्कता से साजिश का भंडाफोड़
परिवार ने समय रहते सावधानी बरतते हुए इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया और लुटेरी दुल्हन की चालाकी को सामने लाया। फिलहाल, परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!