अखिलेश यादव ने 2022 विधानसभा चुनाव अकेले लडऩे का किया ऐलान

Edited By Ajay kumar,Updated: 09 Sep, 2019 02:50 PM

akhilesh announced to contest elections alone in 2022

बसपा के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लडऩे वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले दम पर चुनाव लडऩे का ऐलान किया है।

लखनऊ: बसपा के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लडऩे वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले दम पर चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के तहत बसपा को 10 और समाजवादी पार्टी को 5 सीटें मिली हैं। नतीजों के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा के साथ गठबंधन से अलग हो गईं और विधानसभा उपचुनाव अकेले लडऩे का ऐलान कर दिया।

मायावती के बारे में बोलने से किया इनकार
अखिलेश यादव से जब मायावती को लेकर सवाल किया गया तो उसने इसपर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। बता दें कि रामपुर दौरा रद्द होने के बाद अखिलेश यादव प्रेस वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ये सब बातें कही। 

बीजेपी पर साधा निशाना 
बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक यूपी से मिले लेकिन राज्य की जनता को कुछ नहीं मिला। मिड डे मील में बच्चे आज नमक-रोटी खा रहे हैं। जिस पत्रकार ने बच्चों को नमक रोटी खिलाए जाने की खबर चलाई उसपर केस दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि गीता में योगी की परिभाषा कुछ और है। योगी वो है जो दूसरे के दुख को अपना समझे यहां तो योगी जी खुद दुख दे रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!