UP में बड़ा हादसाः तेज रफ्तार ट्रक ने 4 लोगों को कुचला, 3 लोगों की मौके पर मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Jan, 2022 10:42 AM

big accident in up speeding truck crushed 4 people 3 people died on the spot

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने 4 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति की हालात

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने 4 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति की हालात गंभीर बनी हुई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार घटना खागा कोतवाली क्षेत्र में महिचा मंदिर चौकी के पास की बताई जा रही है। जहां ITI कॉलेज के पास मैकेनिक अपने 3 साथियों के साथ कॉलेज के पास खराब गाड़ी को ठीक कर रहा था। तभी प्रयागराज से कानपुर की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ने चारों लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। 

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!