JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन का जन्मदिन आज, बेटे हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी बधाई

Edited By prachi,Updated: 11 Jan, 2020 04:53 PM

jmm supremo shibu soren birthday today

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) शिबू सोरेन का आज 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही हेमंत सोरेन ने झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के संस्थापक और झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री को भी जन्मदिन की...

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) शिबू सोरेन का आज 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही हेमंत सोरेन ने झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के संस्थापक और झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री को भी जन्मदिन की बधाई दी।

हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर लिखा कि मेरे आदरनीय बाबा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को जन्मदिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा कि आपके अथक परिश्रम, बलिदान एवं संघर्ष के कारण ही आज झारखंड का सपना साकार हुआ और मैं अपना सर्वस्व लगा दूंगा आपके सपनों का झारखंड बनाने में।

मोरहाबादी स्थित आवास पर केक काट कर शिबू सोरेन ने अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान बेटे हेमंत सोरेन भी उनके साथ मौजूद रहे। शनिवार सुबह से ही शिबू सोरेन के आवास पर जन्मदिन की बधाई देने वाले झामुमो कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतको का तांता लगा हुआ है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वे राज्य के वरिष्ठ नेता हैं, उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना के साथ उनके मार्गदर्शन से हमें अपने लक्ष्य को हासिल करने में दृढ़ता मिलेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!