झारखंड के मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी हुए सेवानिवृत, सुखदेव सिंह ने संभाला पदभार

Edited By Nitika,Updated: 01 Apr, 2020 03:03 PM

chief secretary of jharkhand retired

झारखंड के मुख्य सचिव डॉ. देवेंद्र तिवारी 34 सालों के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत हो गए हैं। उनकी जगह विकास आयुक्त सुखदेव सिंह ने नए मुख्य सचिव के रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

रांचीः झारखंड के मुख्य सचिव डॉ. देवेंद्र तिवारी 34 सालों के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत हो गए हैं। उनकी जगह विकास आयुक्त सुखदेव सिंह ने नए मुख्य सचिव के रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, डॉ. देवेंद्र तिवारी को प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा साधारण रूप से विदाई दी गई। इस मौके पर डॉ. डीके तिवारी ने कहा कि वे सेवा काल के दौरान अपने तमाम सहयोगियों से मिले स्नेह और सहयोग को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते। उन्होंने सुखदेव सिंह को अपना बेहतर उत्तराधिकारी बताया। साथ ही कहा कि उनके नेतृत्व में प्रशासन को नई दिशा मिलेगी। वे एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो गलत होता देखकर चुप नहीं रह सकते।

वहीं सुखदेव सिंह ने कहा कि वे डॉ तिवारी के संबंध में दूसरों से कहानियां सुन-सुन कर डरे रहते थे लेकिन गुमला में एक बार पूरे दिन एक साथ रहा और बातें की तब जाना कि वे कितने सहज और सहृदय हैं। उन्होंने कहा कि रूल, रेगुलेशन पर उनकी पकड़ का कायल पूरी प्रशासनिक बिरादरी थी। बता दें कि सुखदेव सिंह 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। साथ ही विकास आयुक्त सहित कई विभागों में सचिवों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!