मैंने पहले ही कहा था...मुझे बदनाम करने की थी साजिश- विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर बोले बृजभूषण

Edited By Ramkesh,Updated: 06 Sep, 2024 04:15 PM

i had already said there was a conspiracy to defame me brijbhushan

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। फोगाट और पुनिया ने 10 राजाजी मार्ग पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ नेताओं  की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इसे लेकर...

लखनऊ: पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। फोगाट और पुनिया ने 10 राजाजी मार्ग पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ नेताओं  की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इसे लेकर भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने खिलाड़ियों और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए थे सिर्फ मुझे बदनाम करने की कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा ने साजिश रची थी जो आज सबके सामने है।

 

आप को बता दें कि फोगाट ने शुक्रवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए भारतीय रेलवे से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स' हैंडल पर फोगाट और पुनिया के साथ राहुल गांधी की एक तस्वीर साझा की। ऐसा माना जा रहा है कि ‘बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को कांग्रेस पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव मैदान में उतार सकती है।

गौरतलब है कि पूनिया तोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता हैं, जबकि फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं। हालांकि उन्हें 50 किलोग्राम वर्ग के वजन में लगभग 100 ग्राम वजन अधिक पाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था। बाद में उन्होंने खेल से संन्यास की घोषणा की।  पूनिया और फोगाट 2023 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!