मोदी का हमला- "लालू रसोई" का बोर्ड लगाकर मजदूरों को भोजन कराने का नाटक कर रहा राजद

Edited By Ramanjot,Updated: 23 May, 2020 01:09 PM

sushil modi attacked on rjd

बिहार में कोरोना महामारी के बीच भी सियासी जंग जारी है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस और राजद को अपने निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि राजद लॉकडाउन के 60 दिन बाद "लालू रसोई" का बोर्ड लगा कर बिहार लौटे मजदूरों को भोजन...

पटनाः बिहार में कोरोना महामारी के बीच भी सियासी जंग जारी है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस और राजद को अपने निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि राजद लॉकडाउन के 60 दिन बाद "लालू रसोई" का बोर्ड लगा कर बिहार लौटे मजदूरों को भोजन कराने का नाटक कर रहा है।

मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि प्रियंका गांधी जैसे यूपी के मजदूरों की घर वापसी के लिए 1000 बसें भेज रही थीं, वैसे ही राजद लॉकडाउन के 60 दिन बाद "लालू रसोई" का बोर्ड लगाकर बिहार लौटे मजदूरों को भोजन कराने का नाटक कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विशेष ट्रेनों के जरिए 6 लाख से ज्यादा मजदूरों की सुरक्षित वापसी कराई, बसों से उन्हें प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचाया और क्वारंटाइन केंद्रों में भोजन जलपान की व्यवस्था की।

उपमुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि आपदा प्रबंधन की लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है, लेकिन जिन्हें सेवा के बहाने मेवा लूटने के मौके नहीं मिल रहे हैं, वे क्वारंटाइन केंद्रों में गड़बड़ी के मनमाने आरोप गढ़ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!