बेतियाः बम बनाने के दौरान हुआ जबरदस्त विस्फोट, 1 व्यक्ति सहित कई मवेशियों की मौत

Edited By prachi,Updated: 21 Sep, 2019 11:19 AM

one person died in bomb blast

बिहार के बेतिया जिले के नौतन प्रखंड का हरदीपट्टी गांव में शनिवार की सुबह बम बनाने के दौरान जबरदस्त विस्फोट हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति और कई मवेशियों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। बम विस्फोट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

बेतियाः बिहार के बेतिया जिले के नौतन प्रखंड का हरदीपट्टी गांव में शनिवार की सुबह बम बनाने के दौरान जबरदस्त विस्फोट हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति और कई मवेशियों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। बम विस्फोट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि एक किलोमीटर तक का इलाका थर्रा उठा और पूरे गांव में अंधेरा छा गया। वहीं इस बम धमाके से कई घरों की छत उड़ गई। बम धमाके में घायल हुए सभी लोगों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान चौकट मियां के तीस वर्षीय पुत्र नुरैन मियां के रूप में की गई है।   


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!