बिहार के JDU सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का निधन, CM नीतीश ने जताया शोक

Edited By Nitika,Updated: 29 Feb, 2020 10:41 AM

nitish condoles the death of mp baidyanath prasad mahato

बिहार के वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र से जदयू सांसद एवं पूर्व मंत्री बैद्यनाथ प्रसाद महतो का शुक्रवार शाम असामयिक निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

पटनाः बिहार के वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र से जदयू सांसद एवं पूर्व मंत्री बैद्यनाथ प्रसाद महतो का शुक्रवार शाम असामयिक निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा कि महतो अपने संसदीय क्षेत्र वाल्मीकि नगर में काफी लोकप्रिय थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरूचि थी। उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारियों का भी कुशलतापूर्वक निवर्हन किया था। वह 2009 एवं 2019 में वाल्मीकि नगर से सांसद निर्वाचित किए गए। अपने आदर्शो की बदौलत सार्वजनिक जीवन में उच्च स्थान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतो ने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया। मेरा महतो जी से काफी लम्बे समय से राजनीतिक रिश्ता था और वे विश्वस्त सहयोगी थे। उनके निधन से मैं व्यक्तिगत रूप से मर्माहत हूं। उनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
नीतीश ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति और उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि महतो का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। बता दें कि सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का ईलाज के दौरान एम्स, नई दिल्ली में शुक्रवार संध्या निधन हो गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!