CM नीतीश का निर्देश- शेष राशन कार्ड धारकों के खाते में शीघ्र भेजें 1-1 हजार रुपए

Edited By Nitika,Updated: 04 Apr, 2020 04:11 PM

instruction of cm nitish

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लॉकडाउन में सरकार की ओर से दी जा रही सहायता के तहत राशनकार्ड धारकों को हजार-हजार रुपए भेजने की गति बढ़ाई जाए। साथ ही बचे हुए लाभुकों को कम से कम समय में राशि हस्तांतरित की जाए।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लॉकडाउन में सरकार की ओर से दी जा रही सहायता के तहत राशनकार्ड धारकों को हजार-हजार रुपए भेजने की गति बढ़ाई जाए। साथ ही बचे हुए लाभुकों को कम से कम समय में राशि हस्तांतरित की जाए।

नीतीश ने कोरोना संक्रमण के लिए उठाए गए कदमों के संबंध में मुख्य सचिव दीपक कुमार एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की। मुख्य सचिव ने बताया कि कोरोना और लॉकडाउन की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकार अधिनियम के तहत सभी राशनकार्ड धारकों को सहायता के रूप में एक हजार रुपए दिया जा रहा है। ये राशि सीधे बैंक खाते में नकद प्रत्यक्ष अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से दी जा रही है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राशि अंतरित करने की गति बढ़ाई जाए। साथ ही बचे हुए लाभुकों को कम से कम समय में राशि हस्तांतरित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन राशनकार्ड धारकों की आधार सीडिंग नहीं हो पाई है, उनकी सीडिंग शीघ्र कराकर एक हजार रुपये का भुगतान करें।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!