बिहार के पूर्व मंत्री तुलसीदास मेहता का निधन, CM नीतीश-तेजस्वी यादव ने व्यक्त किया शोक

Edited By prachi,Updated: 13 Sep, 2019 10:25 AM

former minister tulsidas mehta passed away

बिहार के पूर्व मंत्री और वयोवृद्ध समाजवादी नेता तुलसीदास मेहता का गुरुवार को निधन हो गया। वह करीब 93 वर्ष के थे। समाजवादी नेता तुलसीदास मेहता पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे और गुरुवार शाम राजधानी पटना स्थित आवास पर उनका निधन हो गया। बिहार के...

 

पटना/समस्तीपुरः बिहार के पूर्व मंत्री और वयोवृद्ध समाजवादी नेता तुलसीदास मेहता का गुरुवार को निधन हो गया। वह करीब 93 वर्ष के थे। समाजवादी नेता तुलसीदास मेहता पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे और गुरुवार शाम राजधानी पटना स्थित आवास पर उनका निधन हो गया।

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने वयोवृद्ध समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री तुलसी दास मेहता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी तुलसीदास मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता के साथ ही प्रखर समाजवादी थे। स्वर्गीय मेहता अपने मृदुभाषी स्वभाव और राजनीति में अपने उच्च आदर्शों के लिये सदैव जाने जाते रहे। उनके इसी व्यवहार के कारण वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय भी रहे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

बता दें कि तुलसीदास मेहता उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक एवं राज्य के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के पिता थे। स्वर्गीय मेहता वैशाली जिले के जन्दाहा विधानसभा क्षेत्र से साल 1962 में पहली बार सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। वह जन्दाहा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे और साल 1970 में कर्पूरी ठाकुर के पहले मंत्रिमंडल में मंत्री बने जबकि दो बार लालू प्रसाद यादव के मंत्रिमंडल के सदस्य थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!