औरंगाबाद में कार पूल के नीचे खाई में गिरी, 5 लोगों की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

Edited By Imran,Updated: 15 May, 2022 06:36 PM

car fell into a ditch under the pool in aurangabad

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक बड़ा हदसा हो गया। दरअसल, नवीनगर प्रखंड के बागी पूल के नीचे खाई  में  कार पलट गयी जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत  घटना स्थल पर हो गयी है। जबकि दो की स्थिति गंभीर है।  जिनका इलाज पीएचसी में चल रहा है।

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक बड़ा हदसा हो गया। दरअसल, नवीनगर प्रखंड के बागी पूल के नीचे खाई  में  कार पलट गयी जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत  घटना स्थल पर हो गयी है। जबकि दो की स्थिति गंभीर है।  जिनका इलाज पीएचसी में चल रहा है। 
PunjabKesari
घटना रविवार की सुबह की है। जानकारी के अनुसार, बारात झारखंड राज्य के छतरपुर सोनूआटांड़ से भगवान साहू के पुत्र प्रकाश कुमार की औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के तोल पंचायत के बाघी गांव में गयी हुई थी, जिसमें सात लोग सवार थे। लौटने के क्रम में कार पूल के नीचे खाई में गिर गयी और पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में सभी 18 से 19 वर्ष के युवक हैं।

बताया जा रहा है कि सभी मृतक झारखंड के छतरपुर के रहने वाले थे। मृतकों में सुनील कुमार के पुत्र रंजीत कुमार, चंद्रदीप राम के पुत्र अभय कुमार, उपेंद्र चंद्रवंशी के पुत्र अक्षय कुमार, प्रदीप गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार और संजय चंद्रवंशी के पुत्र बबलू कुमार शामिल है। दो युवक गंभीर रूप से घायल है, जिनकी पहचान गुंजन कुमार और मुकेश कुमार के रूप में हुई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!