योगी के गोरखपुर में BJP ने जीतीं 7 सीटें: एक पर BSP विजयी

Edited By ,Updated: 12 Mar, 2017 09:29 AM

yogi wins 7 seats in bjp  s gorakhpur  bsp wins one

उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर की 8 विधानसभा सीटों में से 7 पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की....

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर की 8 विधानसभा सीटों में से 7 पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि एक सीट बसपा के खाते में गई। गोरखपुर नगर और गोरखपुर ग्रामीण सीटों पर भाजपा के क्रमश: राधामोहन दास अग्रवाल और बिपिन सिंह ने क्रमश: राणा राहुल सिंह (कांग्रेस) और विजय बहादुर यादव (सपा) को परास्त किया।  कैंप्यिरगंज सीट पर भाजपा के फतेह बहादुर ने कांग्रेस के चिन्ता यादव को हराया तो चौरीचौरा में भाजपा की संगीता यादव ने सपा उम्मीदवार मनुरोजन यादव को हराया।

चिल्लूपार सीट पर बसपा के विनय शंकर तिवारी विजयी
बांसगांव (अनुसूचित जाति) सीट पर भाजपा उम्मीदवार विमलेश पासवान ने बसपा के धर्मेन्द्र कुमार को पराजित किया। पिपराइच सीट पर भाजपा के महेन्द्र पाल सिंह ने बसपा के आफताब आलम को हराया तो सहजनवां विधानसभा सीट पर भाजपा के शीतल पाण्डेय ने सपा के यशपाल सिंह रावत को हराया। गोरखपुर जिले में केवल एक सीट भाजपा के हाथ नहीं आई। चिल्लूपार सीट पर बसपा के विनय शंकर तिवारी विजयी रहे। उन्होंने भाजपा के राजेश त्रिपाठी को परास्त किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!