लोगों की परेशानी बढ़ा रही है योगी सरकार: अखिलेश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Jun, 2017 08:46 PM

yogi sarkar is raising people  s problems  akhilesh

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि....

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है और उसकी जनकल्याण में कोई रूचि नहीं है। यादव पार्टी कार्यालय में अपनी समस्याएं बताने आए लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा जातिवाद फैलाना चाहती है और विकास को रोकना चाहती है।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, समाजवादी योजनाओं को बंद करने में लगी है। इस सरकार ने गरीब महिलाओं के लिए शुरू की गई समाजवादी पेंशन योजना भी बंद कर दिया। बेरोजगारी बढ़ाई जा रही है। किसान, मजदूर, गरीब, अल्पसंख्यक सभी उपेक्षा और पक्षपात के शिकार हो रहे हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सरकार का एजेंडा लोगों की तकलीफें कम करने का था, इसलिए समाज के सभी वर्गों के हित की योजनाएं बनाकर लागू किया गया था। सपा सरकार में कोई भेदभाव नहीं था। जाति या धर्म के आधार पर किसी के साथ पक्षपात नहीं हुआ। उनकी सरकार ने विकास को दिशा दी। रोजगार के रास्ते खोले थे। सड़क-पुल, शिक्षा-स्वास्थ्य, बिजली व्यवस्था के सुधार में तमाम कदम उठाए गए थे।

यादव ने कहा कि अपराध रोकने के लिए यूपी 100 पुलिस डायल सेवा की शुरूआत की प्रशंसा देश भर में हुई। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए 108 समाजवादी एम्बूलेंस सेवा शुरू की गई थी। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाने-ले जाने के लिए 102 नं. एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई थी। नौजवानों के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए गए थे। उन्होंने कहा कि तरक्की का रास्ता समाजवादी ही है। राजनीति में इसका विकल्प नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री से भेंट करने आए हुए लोगों का कहना था कि अखिलेश से बड़ा सपना भाजपा के पास नहीं है। भाजपा तो बदले की भावना से काम कर रही है। सैकड़ों युवा अपनी व्यथा बताने यहां आए थे जिन्हें मेगा कॉल सेंटर से नौकरी से निकाल दिया गया है। लोगों ने प्रदेश में बढ़ते अत्याचारों, सांप्रदायिक भेदभाव और जातीय संघर्ष की घटनाओं पर अपना रोष जताया। युवाओं ने बताया कल सहारनपुर कांड के विरोध में प्रदर्शन के दौरान छात्राओं और महिला नेताओं से भी र्दुव्यवहार किया गया। उन्हें पीटा गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!