Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Dec, 2017 05:04 PM
सरकार विश्व बैंक की मदद से उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों का विकास करने में मदद करेगी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन को संवारने में विश्व बैंक सरकार को...
लखनऊः सरकार विश्व बैंक की मदद से उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों का विकास करने में मदद करेगी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन को संवारने में विश्व बैंक सरकार को ऋण मुहैया कराएगा। विश्व बैंक ने उत्तर प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 40 करोड़ डॉलर (लगभग 260 करोड़ रुपए) का करार किया।
वित्त मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि यूपी प्रो-गरीब पर्यटन विकास परियोजना के लिए विश्व बैंक से 40 मिलियन अमरीकी डालर के आईबीआरडी क्रेडिट के बीच समझौता किया। 5 साल का कार्यक्रम लगभग 57.14 मिलियन अमरीकी डालर के बराबर है, जिसमें से 40 मिलियन अमरीकी डालर को बैंक द्वारा दिया जाएगा और शेष राशि को राज्य के बजट से वित्त घोषित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का लक्ष्य स्थानीय समुदायों के लिए पर्यटन संबंधी लाभों को बढ़ाना है। उत्तर प्रदेश में कुछ मुख्य पर्यटक जैसे आगरा, मथुरा-वृन्दावन, बरसाना, गोवर्धन, ब्रज के पास स्थानीय समुदायों और उद्यमियों को लक्षित करके दूरगामी सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय लाभ होने की उम्मीद है।