Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Feb, 2018 01:02 PM
मौसम में बदलाव के साथ उत्तर प्रदेश के तापमान में भी बदलाव हो रहा है। फरवरी में खिली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली है। हालांकि, सुबह छाए कोहरे से लोगों को थोड़ी परेशानी हुई पर दोपहर की धूप से प्रदेशवासियों के चेहरे खिले नजर आए।
लखनऊः मौसम में बदलाव के साथ उत्तर प्रदेश के तापमान में भी बदलाव हो रहा है। फरवरी में खिली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली है। हालांकि, सुबह छाए कोहरे से लोगों को थोड़ी परेशानी हुई पर दोपहर की धूप से प्रदेशवासियों के चेहरे खिले नजर आए।
मौसम विभाग की माने तो रविवार और सोमवार को मौसम में खास बदलाव नहीं आएगा। आने वाली 6 फरवरी के बाद से हवाएं अपनी रुख बदल सकती हैं। इसकी वजह से कई जगहों पर बादल के आसार हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं शनिवार को कई जगहों पर कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से लोगों ने ठंड महसूस की। दोपहर होते-होते कोहरे की परत कम हुई और खिली धूप से प्रदेशवासियों के चेहरे भी खिल उठे।