उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक 3 दिवसीय दौरे पर जाएंगे मुंबई, जानें पूरा कार्यक्रम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Feb, 2018 07:28 PM

uttar pradesh governor ram naik will visit mumbai on a 3 day tour

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक 25 से 27 फरवरी तक तीन दिवसीय दौरे पर मुंबई प्रवास पर रहेंगे। नाईक महाराष्ट्र सरकार द्वारा 27 फरवरी को आयोजित मराठी भाषा दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर महाराष्ट्र शासन के मराठी राज्य साहित्य और...

लखनऊः उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक 25 से 27 फरवरी तक तीन दिवसीय दौरे पर मुंबई प्रवास पर रहेंगे। नाईक महाराष्ट्र सरकार द्वारा 27 फरवरी को आयोजित मराठी भाषा दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर महाराष्ट्र शासन के मराठी राज्य साहित्य और संस्कृति मंडल द्वारा नाईक की पुस्तक‘चरैवेति! चरैवेति!!’को सर्वश्रेष्ठ आत्मसंस्मरण के लिए‘लक्ष्मीबाई तिलक पुरस्कार’से सम्माानित किया जा रहा है।  

राज्यपाल 25 फरवरी को मुंबई के लिए रवाना होंगे। मुंबई में उसी दिन कांदिवली पूर्व में ठाकुर महाविद्यालय के सभागृह में शाम साढ़े 6 बजे दीनदयाल समाज सेवा केंद्र की ओर से नाईक के साक्षात्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार युगल कुमुद चावरे और दिलीप चावरे नाईक का साक्षात्कार लेंगे।  26 फरवरी को मुंबई के नालासोपारा के गणेश पार्क में स्व. सुरेश जोशी स्मृति मंच और कोकण मराठी साहित्य परिषद की ओर से शाम 6.30 बजे साक्षात्कार तथा सार्वजनिक मुलाकात कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सुप्रसिद्ध प्रस्तावनाकार सुधीर गाडगील द्वारा इस कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा।  

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!