भाजपा को विदेशी कंपनी दिलाएगी UP में सत्ता

Edited By ,Updated: 12 Nov, 2016 07:58 AM

up election 2017  narendra modi  bjp

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 को जिताने के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ विदेशी कंपनी भी आ गई है।

आगरा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 को जिताने के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ विदेशी कंपनी भी आ गई है। सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार को और गति प्रदान करने के लिए एक कोरियन कंपनी ने भाजपा को आईटी मैनेजमेंट डिवाइस प्रदान की है। डिवाइस पर एप्सकैट सीएन लिखा हुआ है। इसकी मदद से ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति के मोबाइल में 3 एप डाऊनलोड हो जाएंगे। डिवाइस ‘मेड इन चाइना’ है। 

डिवाइस में नरेन्द्र मोदी, भाजपा और यूपी भाजपा एप
आईटी मैनेजमैंट डिवाइस राऊटर (वाई-फाई चलाने का एक यंत्र) के साथ-साथ एप स्टोरेज का भी काम करती है। सामान्य राऊटर में किसी भी तरह के स्टोरेज की सुविधा नहीं होती है। इस डिवाइस में नरेन्द्र मोदी एप, यूपी भाजपा एप और भाजपा एप पहले से हैं। इसके साथ ही स्थानीय जरूरत के मुताबिक अन्य एप ही राऊटर में डाऊनलोड किए जा सकते हैं। 

डिवाइस से बिना नैट के ही एप ट्रांसफर
डिवाइस को यूएसबी केबल के माध्यम से मोबाइल से कनैक्ट किया जाएगा। इसके साथ ही डिवाइस में पिंक लाइट जलने लगती है। पिंक लाइट के ब्ल्यू लाइट होते ही डाटा मोबाइल में ट्रांसफर हो जाता है। इस प्रक्रिया में सिर्फ  20 सैकेंड लगते हैं। मोबाइल में एप डाऊनलोड करने के लिए थ्री-जी स्पीड का नैट होना चाहिए। ऐसा न होने पर मोबाइल में एप डाऊनलोड नहीं हो पाता है। इस डिवाइस के माध्यम से बिना नैट के ही एप ट्रांसफर हो जाते हैं। फिर ये एप टू-जी स्पीड पर भी चल सकते हैं।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!