लोकसभा चुनाव 2019 के लिए BJP ने किया अपनी नई टीम का ऐलान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Feb, 2018 02:37 PM

up bjp has announced its new team in wake of lok sabha election 2019

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कूटनीति के साथ काम करना शुरू कर दिया है। चुनाव को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश सरकार ने अपनी नई टीम का ऐला...

लखनऊः 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कूटनीति के साथ काम करना शुरू कर दिया है। चुनाव को मद्देनजर रखते हुए यूपी बीजेपी अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। इस गठित की गई टीम में कई कई नए पदाधिकारियों शामिल हैं और कई पुराने कार्यकर्ताओं की छुट्टी कर दी गई। साथ ही यूपी बीजेपी संगठन में भी फेरबदल किया गया है।

सुत्रों के मुताबिक बीजेपी संगठन की इस नई टीम में क्षेत्रीय संतुलन के साथ ही साथ जातीय समीकरण साधने पर जोर दिया गया है। ब्राह्मण, ठाकुर, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों को एक समान प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। महेंद्र नाथ पांडेय की टीम में 8 ब्राह्मण, 14 पिछड़े-अति पिछड़े, 7 दलित और 10 ठाकुर, वैश्य और अन्य जातीय चेहरे हैं। संगठन में दो यादवों को भी जगह मिली है। इस वर्ग के युवाओं को साधने के लिए युवा मोर्चा की कमान भी सुभाष यादव को सौंपी गई है।

इसके साथ ही यूपी बीजेपी संगठन के से कई कार्यकर्ताओं को दिखाया गया संगठन से बाहर का रास्ता। जिनमें से शिव प्रताप शुक्ला , सुरेश राणा, धर्मपाल सिंह , अनुपमा जायसवाल, स्वतंत्र देव सिंह के नाम शामिल हैं। साथ ही सरकार में मंत्री पद पर होने का कारण कुछ मंत्रियों को संगठन से हटाया गया। कल्याण सिंह के बेटे राजबीर सिंह को हटाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर संगठन में कार्यरत थे राजबीर सिंह।गोविंद नारायण शुक्ला प्रदेश मंत्री से बने महामंत्री बीजेपी प्रदेश संगठन में कुल 20 नाम नए शामिल किए गए है।

यूपी के नए प्रदेश उपाध्यक्ष :-

1. संजीव बालियान
2. कान्ता कर्दम
3. जसवंत सैनी
4. जेपीएस राठौर
5. दयाशंकर सिंह
6. नवाब नागर
7. शिवनाथ यादव
8. पदम सेन चौधरी
9. पुरूषोत्तम खंडेलवाल
10. अक्षयवरलाल गौड़
11. राकेश त्रिवेदी
12. बीएस वर्मा
13. सुधीर हलवासिया
14. रंजना उपाध्याय
15. लक्ष्मण आचार्य

यूपी के नए 6 प्रदेश महामंत्री :-

1. पंकज सिंह
2. गोविंद शुक्ला
3. अशोक कटारिया
4. विजय बहादुर पाठक
5. सलिल बिश्नोई
6. विद्या सोनकर

सुभाष यादव, युवा मोर्चा के यूपी अध्यक्ष बनाए गए
कौशल किशोर SC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
राजेश वर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
दर्शना सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
अश्विनी त्यागी, पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष
सुरेश तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, अवध


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!