Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 10:37 AM
संगम नगरी इलाहाबाद में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है। जहां 2 बच्चों के पिता ने एक 8 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया है। पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं आरोपी मौके से फरार है...
इलाहाबादः संगम नगरी इलाहाबाद में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है। जहां 2 बच्चों के पिता ने एक 8 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया है। पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं आरोपी मौके से फरार है।
दरअसल यह शर्मनाक मामला धूमनगंज थाना क्षेत्र का है। जहां एक दरिंदें ने पड़ोसी की बेटी के साथ हैवानियत की है। पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार है।
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची के पिता की कुछ वर्षों पहले मौत हो गई थी। उसकी मां ही घर का भरण-पोषण करती थी। यहां एक पड़ोसी का उनके घर पर आना जाना था। घटना के दिन आरोपी शख्स आया और बच्ची को अपने घर लेकर चला गया। जहां उसने उसके साथ मनमानी कर अपनी हवस मिटाई। जब बच्ची दर्द से चीखते हुए बेहोश हो गई तो वह उसे छोड़कर भाग गया। कुछ देर बाद होश में आने पर बच्ची गिरते पडते घर पहुंची। बेटी को खून से लथपथ देखकर उसकी मां भी चीखने लगी।
आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची की मां ने आरोपी के विरूद्ध तहरीर दी जिसके बाद उसके विरूद्ध रेप व पास्को एक्ट आदि में मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है, लेकिन वह घर छोड़कर फरार हो गया है।