गरीबों को कंबल बांटने की आड़ में कर्मचारियों ने की अपनी जेब गर्म

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Dec, 2017 04:56 PM

ठंड में गरीब-असहायों को कंबल बांटने की आड़ में अफसरों और कर्मचारियों ने अपनी जेब गर्म कर लीं। ताजा मामला लखनऊ का है, जहां...

लखनऊः ठंड में गरीब-असहायों को कंबल बांटने की आड़ में अफसरों और कर्मचारियों ने अपनी जेब गर्म कर ली। ताजा मामला लखनऊ का है, जहां हजरतगंज के बेगम हजरत महल पार्क पर नगर निगम और जिला प्रशासन की तरफ से कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक भी पहुंचे और कंबल वितरण किया।

हैरानी की बात ये है कि मंत्री महोदय के कार्यक्रम से जाते ही कंबल वितरण के नाम पर हो रहा खिलवाड़ सामने आ गया। जिसमें नगर निगम के कर्मचारी कंबल चुराते हुए कैमेरे में कैद हो गए।

बता दें नगर निगम के कर्मचारियों ने कंबल वितरण के दौरान कुछ कंबल छुपा के रख लिए थे। जिन गरीबों को कंबल नही मिला था वो गाड़ी के पास कंबल मांगने गए, लेकिन कर्मचारी ने व्यक्तियों को धुत्कार कर भगा दिया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!