पैसेंजर्स ने ट्रेन में नाबालिग लड़की को दी एेसी सजा, जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Edited By ,Updated: 13 Jan, 2017 09:30 AM

train  passengers  minor  thefts

आगरा में एक लड़की के साथ ट्रेन में दुव्र्यवहार करने का मामला सामने आया है।

आगरा: आगरा में एक लड़की के साथ ट्रेन में दुव्र्यवहार करने का मामला सामने आया है। लड़की पर चोरी का आरोप है जिसके चलते पैसेंजर्स ने खुद उसे सजा दे दी। मंगलवार को लड़की को लोकल मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और उसके बाद जेल भेज दिया गया।

100 रुपए नहीं मिलने पर घर से नाराज होकर चली गई थी लड़की
स्कूल सर्टीफिकेट के मुताबिक लड़की नाबालिग है और उसकी उम्र 17 साल 10 महीने है। लड़की के परिजनों ने बताया कि जो उम्र सर्टीफिकेट में लिखी है, उसे पुलिस ने नहीं माना। पुलिस ने एफ .आई.आर. में उसकी उम्र 19 साल दिखाई। परिजनों के मुताबिक उन्होंने पुलिस और जज दोनों को बताया कि लड़की मानसिक रूप से परेशान है। उसे ब्रेन ट्यूमर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बावजूद जज ने उसे माफ  नहीं किया। पिता ने बताया, बेटी का पिछले एक साल से सैफ ई अस्पताल में ट्यूमर का इलाज चल रहा है। पिता ने आगे बताया कि वह मेले में जाना चाहती थी। उसने हमसे 100 रुपए मांगे पर हमने मना कर दिया। इसके बाद वह 8 जनवरी की शाम नाराज होकर घर से चली गई थी।

ट्रेन में 17 साल की लड़की के पैसेंजर्स ने काटे बाल
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हावड़ा जोधपुर में 17 साल की बच्ची के बाल काटने का मामला सामने आया है। फिरोजाबाद टूंडला के बीच लड़की गाड़ी के थर्ड ए.सी. कोच में चली गई जहां लड़की पर कोच के लोगों ने चोरी का आरोप लगा दिया। इस घटना पर टी.टी.ई. ने आरोपी लड़की को जी.आर.पी. में सौंपने की बात कही तो लोगों ने उल्टा टी.टी.ई. को ही जमकर गालियां सुनाईं। टी.टी.ई. के मुताबिक यात्रियों ने लड़की के बाल काटकर उससे बहुत गलत व्यवहार किया। टी.टी.ई. ने कहा कि लड़की को बड़ी मुश्किल से जी.आर.पी. को सौंपा गया अन्यथा वह जबरन लड़की को अपने साथ जयपुर ले जाना चाहते थे।

UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!