योगी सरकार की सुस्त अधिकारियों पर गिरी गाज, उम्र से पहले मिलेगा रिटायरमेंट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jul, 2017 12:16 PM

the yogi government slows down the sluggish officers

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुस्त कर्मचारियों और अधिकारियों पर गाज गिरने वाली है....

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुस्त कर्मचारियों और अधिकारियों पर गाज गिरने वाली है, इस बात का तो पहले ही पता था। लेकिन अब योगी सरकार ने उनका उम्र से पहले रिटायर करने का एेलान किया है। खबर के मुताबिक सरकार ने 50 साल की उम्र में ही सुस्त अधिकारियों को रिटायरमेंट देने का फैसला किया है।

जानकारी के अनुसार अधिकारियों के रिटायरमेंट को लेकर योगी सरकार भी केंद्र सरकार की राह पर है। सरकार ने फैसला किया है कि जो सरकारी कर्मचारी और अधिकारी काम में सुस्त हैं, उन्हें अनिवार्य रिटायरमेंट दिया जाएगा। इसके लिए कार्मिक विभाग ने बाकायदा शासनादेश जारी कर दिया है।

बता दें कि सुस्त कर्मचारियों और अधिकारियों की लिस्ट तैयार करने के बाद उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 3 साल में कई अधिकारियों को कंपलसरी रिटायरमेंट दिया है। करीब आधा दर्जन आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार रिटायरमेंट दे चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!