Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Oct, 2017 04:47 PM
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में उस समय हड़कंप मच गया जब पूर्व ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ...
प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में उस समय हड़कंप मच गया जब पूर्व ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके साथ ही उन्होंने उसके साथी को भी घायल कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला बाघराय इलाके के आईका पुरवा गांव का है। जहां के निवासी नन्के का पुत्र वीरेन्द्र यादव (28) बीती रात करीब 9 बजे गांव के बाहर एक दुकान पर अपने साथी बबलू सरोज के साथ खड़ा था। इसी बीच पूर्व ग्राम प्रधान महाजन यादव अपने 8-9 साथियों के साथ वहां पहुंचा और वीरेन्द्र को गोली मार दी तथा बबलू पर लाठी से प्रहार कर उसे घायल कर दिया।
वहीं हत्या का कारण प्रधानी चुनाव की रंजिश बताई गई है। उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल भेजा गया है। जहां वीरेन्द्र यादव को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।