ढाई लाख रुपए लेकर शादी से 1 दिन पहले फुर्र हुआ दुल्हा, इंतजार करती रह गई दुल्हन

Edited By ,Updated: 22 Apr, 2017 02:02 PM

rupees two lakhs before marriage a furr dulha

सिद्वार्थनगर जिले में दहेज लोभियो की एक बार फिर घिनौनी तस्वीर सामने आई है। जहां...

सिद्धार्थनगरः सिद्वार्थनगर जिले में दहेज लोभियो की एक बार फिर घिनौनी तस्वीर सामने आई है। जहां दहेज कम मिलने के कारण शादी के एक दिन पहले दुल्हे को फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। जबकि दुल्हन के पिता का कहना है कि उन्होंने पहले ही वर पक्ष को ढाई लाख रुपए दे दिए थे।

दरअसल मामला पथरा थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव का है। जहां के रहने वाले हरीलाल ने अपनी बेटी आशा की शादी अहिरौली गांव के निवासी मनीष के साथ तय की थी। हरीलाल ने दहेज में पहले ढाई लाख दे भी चुका था। मनीष और उसकेे परिजन और पैसे का डिमांड करने लगे। हरीलाल शादी के दिन और पैसे का डिमांड पूरा करने की बात कहकर शादी की सारी तैयारियां पूरी करने लगा। लडकी पक्ष की सारी तैयारियां पूरी कर ली थी, मंडप सजा हुआ था। इसी बीच फोन से सूचना मिली की दुल्हा फरार हो गया है। इसके बार पूरे घर मे हडकंप मच गया।

वही दुल्हन बनने की तैयारी कर चुकी आशा का बुरा हाल है। उसके आंखों से आंसू रूकने का नाम नही ले रहे है। पीडित परिजन अपने बेटी के साथ हुई इस घिनौनी घटना पर इंसाफ की मांग कर रहा है।

लडकी के पिता तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ऐसे मे सवाल यह उठता है कि समाज ऐसे दहेज लोभियों का कब तक साथ देगा या फिर आशा जैसे अबला नरियां दहेज लोभियों का शिकार होती रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!