Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 08:26 AM
समाजवादी पार्टी के होर्डिंग्स और पोस्टरों से मुलायम सिंह यादव का फोटो गायब होने की चर्चा पर....
आगरा: समाजवादी पार्टी के होर्डिंग्स और पोस्टरों से मुलायम सिंह यादव का फोटो गायब होने की चर्चा पर विराम लग गया है। अब पार्टी के होर्डिंग्स और पोस्टर से नेताजी का फोटो नहीं हटेगा। वह पहले की तरह पार्टी के होर्डिंग्स पर प्रमुखता से नजर आएंगे।
जानकारी के अनुसार इस बात का मतलब साफ है कि मुलायम सपा का चेहरा बने रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, महासचिव डा. रामगोपाल यादव और आज़म खान से ऊपर मुलायम की तस्वीर चमकेगी। इसका प्रारूप पार्टी ने अपने अधिकृत ट्विटर अकाऊंट पर अपलोड किया है।
पिछले कई दिनों से सपा के होर्डिंग्स से मुलायम सिंह यादव का फोटो गायब करने की चर्चा चल रही थी। इसको लेकर नेता और कार्यकर्त्ता असमंजस में थे। बताया जा रहा था कि 5 अक्तूबर को आगरा के तारघर मैदान पर होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के होर्डिंग्स पर मुलायम सिंह यादव नहीं रहेंगे। मगर, ऐसा नहीं है।