खंडहर बना राजीव गांधी आरोग्य केन्द्र, ग्रामीणों ने राहुल गांधी पर लगाया उपेक्षा का आरोप

Edited By ,Updated: 09 Nov, 2016 07:11 PM

rajiv gandhi health centre in ruins  villagers allege neglect imposed on rahul gandhi

गांधी-नेहरू परिवार का गढ़ कहा जाने वाला अमेठी आज बदहाली के आंसू बहा रहा है। अमेठी के ठेगहा में बने राजीव गांधी आरोग्य केन्द्र इन दिनों खण्डहर वा चारागाह साबित हो रहा है।

अमेठी: गांधी-नेहरू परिवार का गढ़ कहा जाने वाला अमेठी आज बदहाली के आंसू बहा रहा है। अमेठी के ठेगहा में बने राजीव गांधी आरोग्य केन्द्र इन दिनों खण्डहर वा चारागाह साबित हो रहा है। इस आयोग्य केन्द्र में जहां कुछ दिनों पहले ईलाज चलता था, मरीजों कि बीमारियां दूर कि जाती थीं वहां पर आज वीरानगी और सन्नाटा पसरा हुआ है। 

राहुल गांधी ने नहीं की चर्चा 
ग्रामीणों का कहना है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यहां आते जरूर हैं लेकिन आरोग्य केन्द्र के बंद होने के बारे में वह कोई चर्चा नहीं करते। वे आते हैं रोड शो करके वापस भी चले जाते हैं। आम जनता से मिलना किसी को अच्छा नहीं लगता। ग्रामीणों ने बताया कि राजीव गांधी आरोग्य केन्द्र के बन्द होने के सम्बन्ध में व उससे जुड़े कर्मचारिओं और चिकित्सकों ने अमेठी सांसद राहुल गांधी को ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीणों ने बताया कि जब शुरूआत में केन्द्र का शुंभारम्भ हुआ था तब इसमें प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का बेहतर ईलाज होता था। ग्रामीणों का आरोप है कि आखिर 10 साल चलने के बाद ये केन्द्र बंद क्यों किया गया। ग्रामीणों ने सांसद राहुल गांधी पर केन्द्र को बन्द करने का आरोप लगाया है।

राहुल गांधी ने नहीं किया अमेठी का विकास 
अमेठी की बदहाल स्थिति के बारे में भाजपा के वरिष्ठ नेता रविदत्त मिश्र का कहना है कि अमेठी सांसद ने आज तक कोई विकास नहीं किया। राजीव गांधी के समय में शुरू कारखाने भी आज विलुप्त हो गये हैं। उन्होंने कहा कि अमेठी कि जनता अब समझदार हो गई है। उन्होंने गांधी परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी और गांधी परिवार की हमेशा गरीब को और गरीब बनाने कि सोच रही है लेकिन ये सोच अब पूरी नहीं होने वाली। उन्होंने कहा कि हाथ हिलाने और रोड शो से काम नहीं चलता। उन्होंने राहुल गांधी को अमेठी कि जनता से मिलने कि सलाह दी और उनको आरोग्य केन्द्र चलवाने कि बात कही। 

Up Hindi News की अन्य खबरें पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!