Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Dec, 2017 05:30 PM
जिला पुलिस ने एक गांजा तस्कर को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह करीब 12 किलो गांजा लेकर अपनी फोर्ड कार से जा रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस एक सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंची थी, लेकिन...
बांदाः जिला पुलिस ने एक गांजा तस्कर को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह करीब 12 किलो गांजा लेकर अपनी फोर्ड कार से जा रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस एक सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंची थी, लेकिन छानबीन के दौरान गांजा तस्कर गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल तस्कर से पुलिस की पूछताछ जारी है।
मामला गिरवा क्षेत्र के फ्रेंड गांव के पास का है। जहां सुरेंद्र नामक एक युवक की महोबा से चित्रकूट जाते वक्त कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी से बाहर निकाला। इसी बीच पुलिस भी सूचना मिलने के चलते वहां आ पहुंची। जिसके बाद युवक की गाड़ी की छानबीन की गई।
छानबीन के दौरान पुलिस को कार में से 12 किलो गांजा जिसकी कीमत करीब 45 हजार बताई जा रही है बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।