Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jan, 2018 01:49 PM
श्रीराम जन्मभूमि में 31 जनवरी को श्रद्धालु रामलला के दर्शन नहीं कर सकेंगे। दरअसल चंद्रग्रहण के कारण श्रद्धालुओं के राम जन्मभूमि तक जाने पर रोक रहेगी। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक सत्येंद्र दास ने बताया कि चंद्रग्रहण के कारण सूतक सुबह 6 बजकर 43...
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि में 31 जनवरी को श्रद्धालु रामलला के दर्शन नहीं कर सकेंगे। दरअसल चंद्रग्रहण के कारण श्रद्धालुओं के राम जन्मभूमि तक जाने पर रोक रहेगी। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक सत्येंद्र दास ने बताया कि चंद्रग्रहण के कारण सूतक सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर लग जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक मोक्ष रात 8 बजकर 42 मिनट होगा। इस कारण 31 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला का मंदिर बंद रहेगा जबकि 1 फरवरी को मंदिर नियत समय पर खुल जाएगा।
गौरतलब है कि शीतकालीन समयावधि के अनुसार सुबह 7 बजे से 11 बजे तक प्रथम पाली में रामलला के दर्शन होते हैं। दूसरी पाली में 1 बजे बजे से 5 बजे तक रामलला के दर्शन होते हैं। मार्च से गर्मी में सुबह 7 से 11 प्रथम पाली में श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन होता है, उसके बाद दूसरी पाली में 2 बजे से 6 बजे तक दर्शन चलते हैं।